बड़ी खुशखबरी…….सरकार ने किया विधवा पेंशन की राशि डबल, जाने अब कितने मिलेंगे हर महीने विधवा पेंशन

Vidhwa Pension Yojana Latest Update :- भारत सरकार देश के निराश्रित विधवा महिलाओं को वित्तीय सहायता राशि प्रदान करने के लिए विधवा पेंशन योजना चला रही है। इस योजना के तहत हर विधवा महिला इसका लाभ उठा सकती है जिसको सरकार की सहायता राशि की आवश्यकता है। इस योजना के तहत मिलने वाली राशि को आप सीधे सरकारी दफ्तर में या फिर खुद से ऑनलाइन कर आवेदन कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के विधवा महिलाओं के लिए विधवा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली राशि को दोगुना कर दिया है। बता दें कि अलग अलग राज्य सरकार अपने राज्य के विधवा महिलाओं को 200 से 1000 तक वित्तीय सहायता राशि प्रदान करता है। अगर आप इस योजना का लाभ पाना चाहते हैं तो आपको इसके कुछ मापदंड को पूरा करना होगा, जिसके बाद आप इसका लाभ पा सकते हैं।

Vidhwa Pension Yojana 2023 – एक नजर 

योजना का नाम विधवा पेंशन योजना
आर्टिकल का नाम Vidhwa Pension Yojana Latest Update
लेख का प्रकार लेटेस्ट अपडेट
जांच का तरीका  ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट  up.gov.in
Join Telegram Crick Here

Vidhwa Pension Yojana Latest Update 2023

केंद्र सरकार देश के सभी गरीब विधवा महिलाओं को विधवा पेंशन योजना के तहत सहायता राशि उनके खाते में ट्रांसफर करता है। प्रत्येक राज्य की अपनी एक अलग अलग सहायता राशि प्रदान करने की सीमा होती है। इसी कड़ी में यूपी सरकार इससे पहले अपने राज्य के विधवा महिलाओं को उनके खाते में 500 रुपए ट्रांसफर करता था लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है।

अगर आप यूपी के रहने वाली महिला हैं और आप इस योजना के तहत लाभ पा रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। बता दें कि सरकार ने इस योजना में मिलने वाली राशि को दोगुना कर दिया है। अगर आपको इससे पहले 500 रुपए मिल रहे थे तो आपको 1000 रुपए मिलने लगेंगे।

इस स्कीम के तहत देश में रहने वाली गरीब विधवा महिलाओं को सालाना कम से कम पहले 6000 रुपए का रकम प्राप्त होता था। वही 18 साल के ऊपर वाली महिलाओं को ही सिर्फ इसका लाभ प्राप्त होता है। लेकिन अब सरकार ने इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि को बढ़ा दिया है। बता दें कि यह राशि केबल राज्य के कुछ खास महिलाओं को ही फायदा मिलने वाला है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के विधवा महिलाओं के लिए खजाना खोल दिया है यूपी सरकार ने विधवा महिलाओं, विकलांग और बूढ़े लोगों को दी जाने वाली पेंशन राशि में इजाफा करते हुए उसे दोगुना कर दिया है। विधवा पेंशन योजना में अब आपको हर महीने 500 से 1000 रुपए ज्यादा मिलने वाले हैं।

Vidhwa Pension Yojana के लिए पात्रता

विधवा पेंशन योजना एक सरकारी योजना है जो भारत में विधवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करता है। इस योजना का उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे आने वाली विधवाओं को आर्थिक रूप मदद करना होता है, ताकि वे अपने परिवार का ख्याल रख सकें।

Vidhwa Pension Yojana के तहत निम्न पात्रता होती हैं:

  • इस योजना का लाभ पाने के लिए सबसे पहले तो विधवा की आय को देखा जाता है। विधवा महिला के परिवार का न्यूनतम आय सीमा दो लाख से कम होना चाहिए ताकि वह इस योजना का लाभ ले सके। इसके अलावा न्यूनतम आयु सीमा प्रत्येक राज्य की अलग-अलग होती है।
  • विधवा पेंशन योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए विधवा का उम्र 18 साल के ऊपर होना चाहिए इसके अलावा प्रत्येक राज्य की भी अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित होती है लेकिन अधिकतर राज्यों की आयु सीमा 18 साल ही होता है।
  • इस योजना में विधवा के पति की मृत्यु के समय, उसके पति की आय और सामाजिक सुरक्षा योजना और अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में भी पता किया जाता है।
  • इसके अलावा कुछ राज्यों में विधवा के आय प्रमाण पत्र अनिवार्य होता है। इससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि वास्तव में विधवा महिलाओं को सरकार के योजना का लाभ मिलना चाहिए या नहीं।
  • अगर महिला विधवा होने के बाद फिर से शादी कर लेती है तो उसे इस योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि से वंचित कर दिया जाएगा।

Vidhwa Pension Yojana पाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • उम्र प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पति के मृत्यु सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटो

विधवा पेंशन योजना के लाभ

  • विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत देश के गरीब रेखा से नीचे वाली विधवा महिलाओं को नियमित अवधि पर सहायता राशि सरकार के द्वारा दिया जाता है। यह पेंशन राशि उन्हें जीवन यापन करने में सुरक्षा प्रदान करता है।
  • देश के विधवा महिलाओ को अपने स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए सरकार इस योजना के अंतर्गत समर्थ बनाता है। जिससे उनको अच्छी स्वस्थ और सेवाएं समय-समय पर अच्छी तरह से मिलती रहे। साथ ही उनके बच्चों को भी अच्छी शिक्षा की सुविधा मिले।
  • विधवा पेंशन योजना के लाभ से विधवा महिला आत्मनिर्भर बनती है। इससे उन्हें समाज में कोई हीन भावना से नहीं देखता है वह खुद के ऊपर डिपेंड होती है।
  • इसके अलावा विधवा पेंशन योजना विधवाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करता है। उन्हें इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि से खराब समय में जीवन यापन करने मे सहायता मिलती है।
  • विधवा पेंशन योजना का लाभ लेने से विधवा महिलाओं को समाज में एक सरकारी पहचान भी मिलता है। यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा भी देता है।

इन्हें भी पढ़े :-

विधवा पेंशन योजना का आवेदन कैसे करें?

अगर आप एक विधवा महिला है और आप इस योजना का लाभ पाना चाहते हैं तो इसे सरकारी दफ्तर में जाकर ऑनलाइन आवेदन या फिर घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर भी लाभ पा सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्न स्टेप को फॉलो करें:

स्टेप 1 इस योजना के अंतर्गत लाभ पाने के लिए सबसे पहले आपको अपने राज्य के विधवा पेंशन योजना की ऑफिशियल वेबसाइट में जाना है। इस पोस्ट में हम आपको उदाहरण के तौर पर उत्तर प्रदेश राज्य के बारे में बता रहे हैं। अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें अन्यथा आप अपने राज्य के ऑफिशियल वेबसाइट में जाएं।

स्टेप 2 लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ इस प्रकार का पेज खुलकर सामने आ जाएगा। यहां आपको निराश्रित महिला पेंशन पर क्लिक करना है।

Vidhwa Pension Yojana

स्टेप 3 क्लिक करने के बाद नीचे आपको ऑनलाइन आवेदन का एक लिंक दिखाई दे रहा होगा जिस पर क्लिक करना है।

Vidhwa Pension Yojana Online Apply

स्टेप 4 क्लिक करते ही आपके सामने कुछ इस प्रकार का पेज खुल कर आ जाएगा यहां आप सभी जरूरी जानकारियों को भरना है।

Vidhwa Pension Yojana Fill All Details

स्टेप 5 उसके बाद नीचे कैप्चा को फील करने के बाद सबमिट वाले बटन पर क्लिक करना है। क्लिक करते ही विधवा पेंशन योजना में आपका आवेदन हो जाएगा।

Vidhwa Pension Yojana summit

तो कुछ इस प्रकार की प्रक्रिया से गुजरने के बाद विधवा पेंशन योजना को ऑनलाइन आवेदन कर आप इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

FAQs

विधवा पेंशन की अवधि क्या होती है?
योजना के अंतर्गत विधवाओं को नियमित अवधि में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। सभी राज्यों की समय अवधि अलग-अलग होती है।

क्या विधवा पेंशन योजना का पुरुषों को लाभ मिलता है?
विधवा पेंशन योजना एक स्त्रीयों के लिए बनाई गई है और इसका उद्देश्य विधवाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। यह पुरुषों को लाभ नहीं प्रदान करता है।

विधवा पेंशन योजना के लिए किस आयु सीमा का पालन किया जाता है?
हां, विधवा पेंशन योजना के तहत विधवा की न्यूनतम उम्र सेट की जाती है, जो कि राज्यों में भिन्न हो सकती है। आमतौर पर, विधवा की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होती है।

विधवा पेंशन योजना के तहत पेंशन की राशि कैसे निर्धारित होती है?
विधवा पेंशन योजना के तहत पेंशन की राशि निर्धारित करने के लिए विभिन्न राज्य सरकारें अलग-अलग प्रक्रिया अपनाती हैं। प्रत्येक राज्य अपनी आर्थिक स्थिति, आवश्यकताओं और बजट के आधार पर योजना के लिए पेंशन की राशि का निर्धारण करता है।

आशा करता हूं इस पोस्ट में आपको Vidhwa Pension Yojana Latest Update से जुड़ी सभी जानकारी मिली होगी। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया है तो इसे अपनी सोशल मीडिया में शेयर करें साथ ही इस पोस्ट से जुड़े आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट नहीं करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here