Bihar Bhumi Online Record Check Online: बिहार के किसी भी जमीन का खाता,जमाबंदी भूलेख नक्शा, खेसरा, निकाले, मात्र 2 मिनट में

Last Updated on August 7, 2023 by Raj

Bihar Bhumi Online Record Check Online: क्या आप बिहार के निवासी हैं? या आपका बिहार में कोई जमीन है? क्या आपको पता है बिहार सरकार द्वारा Bihar bhumi record को ऑनलाइन कर दिया गया है? आगर आप अपनें उस जमीन का डिटेल्स चाहते है वो भी ऑनलाइन तो आपको चिंता करने की आवश्कता नही है क्योंकि आज हमारा ये आर्टिकल आपके लिए ही है।

जिसकी मदद से आप जान पाएंगे की online कैसे आप अपने जमीन से जुड़े सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है।बस अनुरोध है कि आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े। हमे उम्मीद है यदि आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ते हैं तो आप अवश्य ही जान जायेंगे की भूमि के रिकॉर्ड के बारे में ऑनलाइन कैसे देखे।

Bihar Bhumi Online Record Check Online: Overview

आर्टिकल नाम Bihar Bhumi Land Record online
आर्टिकल का प्रकार Property की जनकारी 
पोर्टल नाम Bihar Bhumi 
पोर्टल मोड  ऑनलाइन
Department का नाम रेवेन्यू एंड लैंड रिफॉर्म डिपार्टमेंट, बिहार 
राज्य बिहार
ऑफिशल वेबसाइट  http: //biharbhumi.bihar.gov.in/ 

Bihar Bhumi  Record क्या है?

दोस्तों bihar bhumi land record के माध्यम से आप अपने जमीन  के रिकॉर्ड को देख सकते हैं। यह बिहार सरकार द्वारा चलाई गई एक योजना है। इसमें आप अपने जमीन के बारे में सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जैसे जमीन का मालिक कौन जमीन के मालिक के पिता का नाम जमीन किसका किसका है और किसके नाम ये सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आप यह भी जान सकते हैं कि जमीन कितनी का एरिया क्या है जमीन किस गांव में किस जिले में किस थाना में संख्या पूरा विवरण आप ऑनलाइन जान सकते हैं।

Bihar Bhumi Online Record Check Online का क्या उद्देश है?

दोस्तों जैसा कि हम जानते हैं कि पहले बिहार भूमि रिकॉर्ड के लिए हमें अपने ब्लॉग या तहसील जाना होता था और तब जाकर हमें लैंड का रिकॉर्ड प्राप्त होता था।और इस तरह हमें कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

कभी-कभी ऐसा भी होता था कि बहुत परेशान होने के बावजूद हमें लैंड का रिकॉर्ड नहीं मिलता था बिहार सरकार ने इन सभी परेशानियों को देखते हुए यह सुझाव रखा कि लैंड रिकॉर्ड को हम ऑनलाइन देख सके ऑनलाइन के माध्यम से आप अपने जमीन से जुड़े सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।आपको इसके लिए परेशान होने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी।

Bihar Bhumi Online Record Check Online पर कौन कौन सी सुविधा उपलब्ध है?

दोस्तों बिहार भूमि पोर्टल के माध्यम से आप अपने जमीन से जुड़े सभी जानकारी प्राप्त ऑनलाइन कर सकते हैं लेकिन क्या आप ये भी जानना चाहते हैं कि क्या क्या जानकारी हमे portal के माध्यम से मिल सकती है। तो हम इसकी विस्तृत जानकारी आपको देने जा रहे आप निम्नलिखित पॉइंट्स को पढ़े।

  • Online दाखिल और खारिज आवेदन 
  • दाखिल और खारिज आवेदन की स्थिति को देख सकते हैं
  • भू लगान
  • ऑनलाइन एल० पी० सी० आवेदन कर सकते हैं।
  • एल० पी० सी० आवेदन की  स्थिति  को देख सकते हैं।
  • परिमार्जन को देख सकते हैं।
  • जमाबंदी पंजी देख सकते हैं।
  • अपना खाता को  देख सकते हैं।
  • भू-मानचित्र को देख सकते हैं।
  • DCLR म्यूटेशन अपील कोर्ट को देख सकते हैं।
  • अपर समाहर्ता न्यायालय दाखिल-खारिज पुनरीक्षण एवं जमाबंदी रद्दीकरण के बारे में।
  • निबन्धन के साथ दाखिल ख़ारिज का प्रपत्र को।
  • भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय को 
  • बिहार भूमि न्यायाधिकरण को देख सकते हैं।

आप ये सभी चीजों को बिहार भूमि पोर्टल पर देख सकते हैं।

सम्बंधित पोस्ट:

Bihar Bhumi Online Record Check Online कैसे करे?

यदि आपको बिहार भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन देखना है तो इसकी पूरी जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं बस इसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना है:

  • सबसे पहले आपको बिहार भूमि के ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है जो की  http: //biharbhumi.bihar.gov.in/  है।
  •  होम पेज पर आपको जमाबंदी पंजी देखने को मिलेगा उस ऑप्शन पर क्लिक करना है।

जमीन का खाता,

  •  जमाबंदी पंजी देखे पर जैसे ही क्लिक करेंगे उसके बाद आपको अपना कुछ डिटेल्स भरने को कहा जायेगा जैसे कि आपका जिला का नाम ,  अंचल का नाम उसके बाद आपको proceed के बटन पर क्लिक करना है।

district

  • Proceed बटन पर क्लिक करते ही हल्का का नाम और मौजा का नाम भरना होगा तत्पश्चात ही आपको अपनी जमीन से जुड़ी डिटेल्स देना है जैसे कि रयत का नाम ,खाता संख्या,जमाबंदी संख्या अन्य कई डिटेल्स भरना  है| सभी डिटेल्स भरने के बाद सर्च बटन पर क्लिक करना है।

fill details

  • सर्च बटन पर क्लिक करने के पश्चात ही उस जमीन से जुड़ी जितने भी व्यक्ति रैयत धारक होंगे उन सभी का नाम और खाता नंबर सब देखने के लिए आपको एक लिस्ट आपके स्क्रीन पर आ जायेगी।
  •  उस लिस्ट में आपको अपना नाम चेक करना है उसके बाद आपको अपने नाम के साइड में दिख रहे बटन पर क्लिक कर देना है।
  • बटन पर क्लिक करते ही आपको जमीन से जुड़े सभी जानकारियां प्राप्त हो जायेगी जैसे जमीन धारक का नाम, उसके नाम से कितना जमीन है ,उनके पिता जी का क्या नाम है | अंचल, मौजा इस तरह से पूरा डिटेल आपको आपके स्क्रीन पर  दिख जायेगी।

पूर्वजों के नाम कितना जमीन है कैसे देखे?

 यदि आप online के माध्यम से देखना चाहते हैं कि दादा परदादा के नाम कितनी जमीन है वह भी आप बड़े आसानी से देख सकते हैं बस उसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना है:

  • सबसे पहले आपको बिहार राजस्व सरकार  एंड भूमि सुधार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आप बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जैसे ही जायेंगे तो आपके सामने  होम पेज खुलेगा जिस पर आपको जमाबंदी पंजी देखे का ऑप्शन मिलेगा उस आपको पर क्लिक करना है। 
  • जमाबंदी पंजी देखे पर जैसे ही क्लिक करेंगे उसके बाद आपको अपना कुछ डिटेल्स भरने को कहा जायेगा  जैसे कि आपका जिला का नाम , अंचल, अंचल का नाम उसके बाद आपको प्रोसीड  का बटन  दिखेगा उस पर क्लिक करना है।
  • Proceed बटन पर क्लिक करते ही हल्का का नाम और मौजा का नाम पर क्लिक  करना होगा।
  • मौजा या हल्का का नाम भरने के बाद रयत के नाम पर क्लिक करना हो गा।
  • रयत के नाम पर क्लिक करने के बाद आपको ,अपने दादा – परदादा जिसके नाम से जमीन सर्च करना  चाहते हैं उनका नाम आपको लिखना  है उसके बाद आपको सर्च बटन पर क्लिक करना है।
  • सर्च बटन पर क्लिक करने के बाद ही आपके दादा परदादा के नाम से जितना भी जमीन होगा  वह सब आपको स्क्रीन पर जमीन डिटेल्स देखने को मिलेगा।
  • अब आपको देखे बटन पर क्लिक करना है  तत्पश्चात आप के दादा परदादा के नाम से जितना जमीन होगा उसका पूरा डिटेल आपको मिल जाएंगा।

FAQ’s

प्रश्न : बिहार भूमि पोर्टल का उद्देश क्या है?

उत्तर: पोर्टल का उद्देश्य आपके भूमि के बारे में ऑनलाइन जानकारी देना है।

प्रश्न : इस पोर्टल का ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

उत्तर: http: //biharbhumi.bihar.gov.in/ ऑफिशियल वेबसाइट है।

प्रश्न: क्या इस पोर्टल से हम अपने जमीन का नक्शा भी प्राप्त कर सकते हैं?

उत्तर: जी हां ,इस पोर्टल के माध्यम से आप बिहार भूमि का नक्शा प्राप्त कर सकते हैं।

प्रश्न: क्या बिहार भूमि पोर्टल  से हम अपने पूर्वजों के जमीन का विवरण देख सकते हैं?

उत्तर: जी हां  इस पोर्टल के मदद से आप अपने दादा परदादा के जमीन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रश्न : क्या यह पोर्टल बिहार में जमीन से संबंधित सभी समस्या को समाप्त कर देगा?

उत्तर: जी हां यह पोर्टल बिहार में जमीन से संबंधित सभी समस्या को समाप्त कर देगा।

निष्कर्ष 

उम्मीद करते हैं कि आपको भी बिहार भूमि ऑनलाइन पोर्टल के बारे में सभी जानकारी प्राप्त हो गई होगी।और यह आर्टिकल आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो। हम आशा करते हैं कि आपके लिए या आर्टिकल महत्वपूर्ण साबित हो यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या या सवाल या कोई सुझाव देना हो तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here