Scheme For Youth: असम के बेरोजगार युवाओं को मिलेंगे 5 लाख रुपए, जानिए क्या है योजना 

Scheme For Youth :- असम में स्वरोजगार के द्वारा युवाओं के विकास को बढ़ावा देने के लिए असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने 24 सितंबर को स्वामी विवेकानंद असम यूथ एंपावरमेंट योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत असम के युवाओं को अपना एक अच्छा व्यापार स्थापित करने के लिए उन्हें आर्थिक रूप से सहायता प्रदान की जाएगी।




असम के मुख्यमंत्री का इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य है कि वह हर एक युवा को आत्मनिर्भर बनाएं। इस योजना के अंतर्गत हर एक व्यक्ति आवेदन कर सकता है। अगर आप इस योजना के बारे में और अधिक जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को आखिरी तक अवश्य पढ़ें। 

WhatsApp Group  Join Now
WhatsApp Channel  Click here to Follow 

Scheme For Youth : Highlight 

योजना का नाम  स्वामी विवेकानंद असम यूथ एंपावरमेंट योजना
घोषणा कण  हुई  24 सितंबर
किसके स्वर शुरू की गई  असम के मुख्यमंत्री 
साल  2023 
आधिकारिक वेबसाइट  यहां क्लिक करें  




योजना के अंतर्गत दी जाएगी 2 लाख युवाओं को मदद 

इस योजना की घोषणा करते समय असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत हमारा उद्देश्य है कि असम में एक मजबूत एंटरप्रेन्योरशिप इकोसिस्टम बनाना। हमारा लक्ष्य है इस योजना के द्वारा हम असम के दो लाख युवाओं को फाइनेंशियल सहायता प्रदान करें। हम इस योजना को स्वरोजगार के अवसर पैदा करने के लिए बना रहे हैं। जिससे युवाओं को राज्य के विकास में बढ़ावा देने के लिए सक्षम बनाया जा सके। वह इससे असम की ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत बनेगी।

किन युवाओं को मिलेंगे 5 लाख रुपए 

इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार के द्वारा कुछ श्रेणी तैयार की जाएगी। मुखमंत्री ने कहा कि डॉक्टर, पशुपालन, इंजीनियर, कृषि और मत्स्य पालन के क्षेत्र में डिग्री रखने वाले बेरोजगारों को पहली श्रेणी में रखा जाएगा और इन लोगों को सरकार के द्वारा 5 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।




वहीं दूसरी तरफ सामान्य स्नातक, पोस्ट ग्रेजुएट, पॉलिटेक्निक और आईटीआई की डिग्री रखने वाले बेरोजगार युवाओं को दूसरे श्रेणी में रखा जाएगा और इन लोगों को सरकार के द्वारा 2 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। 

रुपए वापस लौटने की प्रक्रिया क्या रहेगी?

योजना की घोषणा करते समय मुख्यमंत्री ने बताया कि पहली श्रेणी में जिन भी युवाओं को पैसे दिए जाएंगे वह 2.5 लाख रुपए की दो किस्तों में दिए जाएंगे और इन पैसों को युवा जब लौट आएगा, तो उसे 2.5 लाख रुपए बिना किसी ब्याज के लौटाने होंगे। बाकी के बचे 2.5 लाख रुपए को उन्हें सरकार को लौटाने की जरूरत नहीं है।

इसी तरह दूसरी श्रेणी में रखे गए युवाओं को 100000 रुपए बिना किसी ब्याज के लौटाने होंगे और 100000 लाख रुपए सरकार की तरफ से होंगे। आगे उन्होंने कहा कि एक परिवार से एक ही सदस्य इस योजना का लाभ उठा सकता है। 




इन पैसों से कौनसा बिजनेस कर सकते हैं शुरू 

इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि से युवा अपने लिए निम्नलिखित बिजनेस को शुरू कर सकता है।

  • कृषि और बागनी 
  • सिलाई 
  • सिले सिलाये कपड़े 
  • बांस  
  • रबर 
  • लकड़ी पर आधारित उद्योग 
  • लेखन सामग्री 
  • मुर्गी पालन 
  • डेयरी  
  • बकरी पालन 
  • सूअर पालन 
  • मत्स्य पालन 
  • पैकेजिंग आदि

योजना के लिए आयु सीमा 

  • सरकार के द्वारा इस योजना के लिए न्यूनतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है।  
  • सामान्य वर्ग के लिए इस योजना में अधिकतम आयु 40 वर्ष है।  
  • अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के आवेदकों के लिए इसमें अधिकतम आयु 43 वर्ष रखी गई है।  




स्वामी विवेकानंद असम यूथ एंपावरमेंट योजना के लाभ 

  • इस योजना के अंतर्गत युवाओं को फ्री में उद्यमिता शिक्षण और उसके स्किल के बारे में सिखाया जाएगा। 
  • यह प्रशिक्षण करीब एक महीने तक चलेगा। 
  • शिक्षक के समापन के बाद भाग लेने वाले हर युवा को ₹10000 की राशि दी जाएगी।

स्वामी विवेकानंद असम यूथ एंपावरमेंट योजना के लिए पात्रता 

  • जो भी युवा इस योजना के लिए आवेदन करेगा उसका असम का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
  • योजना में आवेदन करने के लिए व्यक्ति का काम से कम दसवीं क्लास पास होना आवश्यक है।
  • व्यक्ति की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • योजना में आवेदन के पहले व्यक्ति के ऊपर किसी भी प्रकार का कोई कर्ज नहीं होना चाहिए।
  • व्यक्ति का 1 अप्रैल 2023 से पहले रोजगार कार्यालय पंजीकरण होना चाहिए।
  • योजना के के अंतर्गत एक परिवार से केवल एक ही सदस्य आवेदन कर सकता है।




आवश्यक दस्तावेज 

  • आवेदक का आधार कार्ड/पैन कार्ड/मतदाता पहचान पत्र/ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट 
  • शैक्षणिक ययोग्यता  
  • व्यवसाय विवरण 
  • रोजगार कार्यालय में किया गया पंजीकरण कार्ड 
  • बैंक के खाते का विवरण या कैंसिल किया  हुआ बैंक का चेक  
  • मोबाइल नंबर 
  • निवास प्रमाण पत्र 

Also Read :- 

मुख्यमंत्री स्वामी विवेकानंद यूथ एंपावरमेंट योजना में आवेदन कैसे करें?

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए लाभार्थी को सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

Scheme For Youth

  • अब इस वेबसाइट के होम पेज पर व्यक्ति को सीधे हाथ पर सबसे ऊपर स्कीम रजिस्ट्रेशन का एक ऑप्शन दिखाई देगा।
  • अब उसे इस ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।




  • रजिस्ट्रेशन के लिए इसमें आपको अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड डालना होगा।
  • जानकारी भरने के बाद आपको प्रोसीड पर क्लिक कर देना।
  • इस तरह से आपका इसमें रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको इसमें लॉगिन करना होगा। जैसे ही आप इसमें लॉगिन करेंगे आपके सामने इसका आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  • अब इस आवेदन फार्म में आपको इसके द्वारा मांगी गई सभी जानकारी को भर देना है।
  • जानकारी भरने के बाद आपको इस फॉर्म को सबमिट कर देना है।
  • फॉर्म सबमिट होने के बाद आपका वेरिफिकेशन किया जाएगा और जब वेरिफिकेशन सही साबित होगा तब आपकी इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया कंप्लीट हो जाएगी। 

निष्कर्ष

इस लेख में हमने आपको असम के मुख्यमंत्री के द्वारा शुरू की गई स्वामी विवेकानंद युद्ध एंपावरमेंट योजना के बारे में बताया है। मुख्यमंत्री के द्वारा इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य असम के युवाओं के बीच स्वरोजगारों को बढ़ाना है। अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया है तो इसे अधिक से अधिक शेयर करें और कमेंट बॉक्स में अपनी टिप्पणी साझा करें। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here