Mukhyamantri Atma Nirbhar Asom Scheme 2023: ऑनलाइन पंजीकरण हुआ शुरू, जाने क्या है पूरा प्रोसेस

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने 20 सितंबर 2023 को आयोजित कैबिनेट बैठक में Mukhyamantri Atma Nirbhar Asom Scheme 2023 की शुरुआत की है। असम सरकार राज्य के युवा बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वह लगातार महत्वाकांक्षी कार्यक्रम विकसित कर रही है। इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन को 23 सितंबर 2023 को शुरू कर दिया गया है और 31 अक्टूबर 2023 को उसकी अंतिथि निर्धारित की गई है।




इस लेख में हम आपको इस योजना के बारे में सारी जानकारी प्रदान करेंगे। हम आपको यहाँ इस योजना के पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में बताएंगे। सारी जानकारी हासिल करने के लिए इस लेख के साथ अंत तक बने रहें।

WhatsApp Group  Join Now
WhatsApp Channel  Click here to Follow 

Mukhyamantri Atma Nirbhar Asom Scheme 2023 – Overview 

आर्टिकल का नाम  Mukhyamantri Atma Nirbhar Asom Scheme 2023
योजना जा नाम  Mukhyamantri Atma Nirbhar Asom Scheme
किसने शुरू की  असम सरकार 
लाभार्थी  असम के बेरोजगार युवा 
साल  2023 
आधिकारिक वेबसाइट  यहां क्लिक करें  




Mukhyamantri Atma Nirbhar Asom Scheme 2023 के बारे में जानकारी 

इस योजना को असम के मुख्यमंत्री के द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना को शुरू करने का उद्देश युवाओं के बीच स्व-आय सृजन गतिविधियों को प्रोत्साहित करना और राज्य में उद्यमिता को बढ़ावा देना है। असम आत्मनिर्भर योजना सीधे बेरोजगार और सूक्ष्म उद्यमी युवाओं को लाभ पहुंचाती है जो बीपीएल और निम्न आय वर्ग के परिवारों से हैं।

इस योजना के अंतर्गत असम राज्य सरकार सभी पात्र युवाओं को 1 महीने का निःशुल्क कौशल और उद्यमिता प्रशिक्षण प्रदान करेगी। इस योजना के अंतर्गत युवाओं को ऋण राशि 2,00,000 रुपए, 3,00,000 रुपए और 5,00,000 रुपए यह ऋण दो किस्तों में प्रदान किया जाएगा और इसमें सरकारी अनुदान और ब्याज मुक्त ऋण दोनों शामिल हैं।




प्रशिक्षण के बाद युवा इन रोजगार को कर सकते है शुरू 

  • पैकेजिंग व्यवसाय
  • रेडीमेड गारमेंट्स व्यवसाय
  • पेड़ लगाना
  • लकड़ी आधारित उद्योग की स्थापना
  • निर्माण कार्य
  • हार्डवेयर
  • कोई अन्य स्व-आय सृजन गतिविधि

Mukhyamantri Atma Nirbhar Asom Scheme 2023 के लाभ 

मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर असम योजना के तहत असम के युवाओं को निम्नलिखित लाभ मिलेंगे। 

  • युवाओं को निःशुल्क कौशल एवं उद्यमिता प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
  • प्रशिक्षण की समयावधि एक माह होगी।
  • प्रशिक्षण पूरा होने के बाद 10,000 रुपए प्रदान किए जाएंगे।
  • आय सृजन गतिविधि शुरू करने के लिए ब्याज मुक्त ऋण और सरकारी अनुदान प्रदान किया जाएगा।
  • ऋण राशि 2 लाख, 3 लाख और 5 लाख रूपी होगी जो दो किस्तों में प्रदान की जाएगी।




Mukhyamantri Atma Nirbhar Asom Scheme 2023 पात्रता मापदंड 

असम सरकार की मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर असम योजना का लाभ उठाने के लिए असम सरकार ने ये पात्रता शर्तें निर्धारित की है। 

  • लाभ लेने वाला व्यक्ति असम का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • लाभार्थी की आयु 28 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • एससी/एसटी/ओबीसी लाभार्थी के लिए आयु सीमा 43 वर्ष है।
  • लाभार्थी की न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • एससी/एसटी/ओबीसी लाभार्थी की शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10वीं तक हो सकती है।
  • आय सृजन गतिविधि शुरू करने के लिए लाभार्थी के पास कौशल या ज्ञान होना चाहिए।
  • लाभार्थी को 1 अप्रैल 2023 से पहले रोजगार विनिमय कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।

मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर असम योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज 

असम सरकार की मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर असम योजना के तहत उद्यमिता प्रशिक्षण के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। 

  • असम का निवास प्रमाण
  • पैन कार्ड
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट/प्रमाणपत्र
  • आयु प्रमाण
  • आधार कार्ड
  • रोजगार विनिमय कार्ड/पंजीकरण संख्या
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक के खाते का विवरण
  • कौशल प्रमाण पत्र 




मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर असम योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

योग्य बेरोजगार युवा ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर असम योजना के तहत नि:शुल्क उद्यमिता प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर असम योजना का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

Mukhyamantri Atma Nirbhar Asom Scheme 2023

  • अब इसके होम पेज पर आपको सबसे साइन अप बटन पर क्लिक करना होगा और अपना पंजीकरण कराना होगा।
  • अब आपको इसके पंजीकरण फॉर्म में नीचे उल्लिखित जानकारी भरणी होगी-
  • आवेदक का नाम
  • आवेदक ईमेल
  • मोबाइल नंबर
  • पासवर्ड चुनें
  • पासवर्ड की पुष्टि कीजिये

Mukhyamantri Atma Nirbhar Asom Scheme 2023

  • यह सब जानकारी भरने के बाद आपको सिक्योरिटी कोड डालना होगा और सेंड ओटीपी पर क्लिक करना होगा।
  • ओटीपी सत्यापन के बाद लाभार्थी युवाओं का पंजीकरण किया जाएगा।
  • अब, मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर असम योजना में पंजीकरण करने के लिए योजना पंजीकरण फॉर्म पर क्लिक करना होगा।
  • फिर ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर असम योजना का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आवेदन पत्र में निम्नलिखित विवरण भरें:-
  • आवेदक का व्यक्तिगत विवरण।
  • आवेदक संपर्क विवरण।
  • आवेदक शैक्षिक विवरण।




  • बैंक के खाते का विवरण।
  • आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर असम अभिजन का आवेदन पत्र जमा करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए पावती प्रमाणपत्र प्रिंट करें।
  • मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर असम अभियान के प्राप्त ऑनलाइन आवेदन को असम सरकार के उद्योग और वाणिज्य विभाग के अधिकारियों द्वारा सत्यापित किया जाएगा।
  • सत्यापन के बाद चयनित युवाओं को प्रशिक्षण विवरण प्रदान किया जाएगा और धनराशि डीबीटी मोड के माध्यम से बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी।

निष्कर्ष 

आज हमने आपको इस लेख में Mukhyamantri Atma Nirbhar Asom Scheme 2023 के बारे में बताया है। अगर आप भी असम राज्य के निवासी हैं तो आप इस योजना के लिए हमारे द्वारा बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं। अगर आपको हमारा यह लेख लाभदायक लगा हो तो इसे अपने असम राज्य के दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here