Ladli Laxmi Yojana 2024: Eligibility, Form, eKYC, Certificate & Documents, यहाँ देखे पूरी जानकारी

Last Updated on May 30, 2024 by Raj

Ladli Laxmi Yojana 2024: भारत सरकार की तरफ से लड़कियों के लिए किसी न किसी योजना की शुरुआत की जाती है। इसके जरिए लड़कियों को प्रोत्साहन भी मिलता है और उनके जन्म दर का बढ़ावा भी होता है। ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से लाड़ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत की गई है। मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से पहले लाडली बहन योजना शुरू की गई थी। जिसके जरिए महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए दिए जा रहे थे। ऐसे में अब लाडली लक्ष्मी योजना की शुरुआत की गई है जिसके तहत सभी बेटियों को 1,18,000 देने का ऐलान किया गया है। अगर आपके भी घर में बेटी है तो आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं और जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो आज के आर्टिकल में हम आपको पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।




Ladli Laxmi Yojana 2024

यह योजना मध्य प्रदेश की सरकार की तरफ से शुरू की गई है। इस योजना का लाभ राज्य की केवल गरीब परिवार की उन लड़कियों को दिया जाएगा जो अपना खर्चा नहीं उठा सकते हैं। जिनका जन्म 1 अप्रैल 2008 के बाद हुआ है वह इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत 16 साल पूरे होने पर आगे की पढ़ाई के लिए खर्चा दिया जाएगा। अब तक इस योजना का लाभ लगभग 44 लाख से भी ज्यादा बेटियों को दिया गया है।

जैसा कि आप जानते हैं बहुत सारे ऐसे परिवार है जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं और अपनी बेटियों को शिक्षा नहीं दे पाते हैं और न ही उनके विवाह के लिए पैसे इकट्ठे कर पाते हैं। ऐसे में लोग लड़का और लड़कियों में भेदभाव करने लगते हैं। इन सभी को देखते हुए सरकार की तरफ से लाडली लक्ष्मी योजना को शुरू किया गया है। इसके लिए बेटी की पढ़ाई और शादी की आर्थिक सहायता सरकार की तरफ से दी जाएगी। जिसके जरिए नागरिकों की नकारात्मक सोच को सकारात्मक में बदला जाएगा। इसी के साथ-साथ मध्य प्रदेश राज्य में महिलाओं और पुरुषों के लिंग अनुपात को कम करना और राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा भी दिया जाएगा।




Ladli Laxmi Yojana 2024 Benefits

  • इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की गरीब घर की बालिकाओं को दिया जाएगा।
  • इसके लिए 18 वर्ष तक की आयु नहीं होनी चाहिए केवल 21 साल की उम्र के बाद ही एक लाख रुपये राज्य सरकार की तरफ से दिए जाएंगे।
  • इस योजना के तहत पैसे किस्तों में दिए जाएंगे। लड़की के स्कूल छोड़ने के बाद उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • अगर एक परिवार में दूसरी संतान लड़की है तब भी इस योजना का लाभ मिल सकता है।
  • अगर किसी ने लड़की को गोद लिया है तब भी वह इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है।
  • सबसे जरूरी बात यह है पैसे दहेज के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकते हैं।




Ladli Laxmi Yojana Eligibility Criteria

  • बालिका के माता-पिता आय कर दाता नहीं होने चाहिए।
  • आवेदन करने वाली बालिका मध्य प्रदेश के स्थाई निवासी हो।
  • 18 वर्ष तक अविवाहित वाली बालिका ही इस योजना के तहत आवेदन कर सकती है।
  • अगर परिवार ने किसी अनाथ बालिका को गोद लिया है तब उसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी।

₹15000 की राशि टूलकिट के लिए सीधे बैंक खाते में भेज रही सरकार , अभी करें आवेदन

Ladli Laxmi Yojana Important Documents

  • राशन कार्ड 
  • आधार कार्ड 
  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र 
  • माता और पिता का पहचान पत्र 
  • बैंक अकाउंट नंबर और पासबुक 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट साइज फोटो




Ladli Laxmi Yojana Online Apply

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • अब यहां पर आपके सामने होम पेज खुल जाएगा जहां पर आपको आवेदन पत्र का ऑप्शन दिखाई देगा इसके ऊपर क्लिक कर दें।
  • यहां पर क्लिक करने के बाद आपको जन सामान्य का ऑप्शन दिखाई देगा इस ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • अब यहां पर आपके सामने आवेदन फार्म खुल जाएगा इसमें आपसे सभी प्रकार की जानकारी मांगी जाती है जिन्हें ध्यान पूर्वक भर दे।
  • इस फॉर्म में आपको बालिका की व्यक्तिगत जानकारी, परिवार की जानकारी, टीकाकरण की जानकारी सभी जानकारी दर्ज करनी है।
  • इसके बाद सभी प्रकार के डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करने हैं।
  • लास्ट में सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करके फार्म जमा कर दे। यहां पर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here