भारतीय छात्रों के लिए फिल्म और थिएटर स्कॉलरशिप 2023 – जाने आवेदन प्रक्रिया

Last Updated on September 19, 2023 by Raj

फिल्म और थिएटर स्कॉलरशिप 2023 : भारतीय सिनेमा और थिएटर में जो लोग रुचि रखते हैं उनके पास अवसरों की कमी नहीं होती। वैसे देखा जाए तो इस क्षेत्र में कैरियर बनाना थोड़ा सा मुश्किल होता है क्योंकि, इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए आपके पास पैसा ज्यादा होना चाहिए जिसका यह कारण है कि इस फील्ड में शिक्षा ग्रहण करना प्रशिक्षण करना और इसका सामान जुटाना इन सब चीजों में बहुत खर्चा आता है और जो लोग इस फील्ड में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं उन्हें बहुत सी  चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। 




ऐसी परिस्थिति में स्कॉलरशिप के जरिए वे अपने समस्या को कुछ हद तक दूर कर सकते हैं।  इन्हीं कुछ वर्षों के अंतराल में हमारे आने वाले प्रतिभाशाली युवा जिन्हे  फिल्म और थिएटर जगत में रुचि है उन्हें स्कॉलरशिप देने में काफी बढ़ोतरी हुई है। इस स्कॉलरशिप के जरिए ना केवल छात्रों को आर्थिक सहायता  मिलती है बल्कि मनोरंजन के क्षेत्र में जो इतना विकास हो रहा है उसमें उन्हें सीखने का पूरा अवसर मिलता है। 

WhatsApp Group  Join Now
Telegram Group Join Now

इस आर्टिकल के जरिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह के मेधावी छात्रों को सहयोग मिलता है और साथ ही साथ शुरू की 6 फिल्म और थिएटर स्कॉलरशिप दी जाती है। स्कॉलरशिप के जरिए हमारे भारत के आने वाले युवा पीढ़ी के उभरते कलाकारों को मौका दिया जा सकता है। 

फिल्म और थिएटर स्कॉलरशिप 2023 :  विवरण

स्कॉलरशिप का नाम स्कॉलरशिप देने वाले का नाम 
इन्लाक्स थिएटर अवार्ड्स 2023 इन्लाक्स शिवदासानी फाउंडेशन
2023 इंटरनेशनल टैलेंट स्कॉलरशिप वैंकूवर फिल्म स्कूल
एफ टी आई आई स्कॉलरशिप्स फिल्म और टेलीविजन संस्थान, पुणे
इंटरनेशनल अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप प्रोग्राम जे एम सी अकेडमी, ऑस्ट्रेलिया
अंबा डालमिया स्कॉलरशिप फ्रेंको-इंडिया एजुकेशन ट्रस्ट
एल ए फेमिस एम्बेसी ऑफ फ्रांस

1. इनलाक्स थिएटर अवार्ड्स 2023 

इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य उन लोगों को आर्थिक सहायता देना है जो थिएटर कला के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को बढ़ाना चाहते हैं। इनलक्स थिएटर अवार्ड 2023 जोकि इन लॉक्स शिवदासानी ऑडिशन का उठाया हुआ पहला कदम है। 

इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत छात्र अपने लिए जो उन्हें सही लगे ज्यादा से ज्यादा 1 वर्ष की अवधि के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला , रेजिडेंस या अन्य किसी एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। 

लेकिन यह स्कॉलरशिप पुरस्कार किसी शैक्षिक संस्था में पूरे समय के लिए थिएटर प्रोग्राम में रजिस्ट्रेशन के लिए ट्यूशन फीस का कोई भुगतान नहीं करता है। 




पात्रता 

  1. आवेदन कर्ता भारतीय मूल निवासी होना अनिवार्य है साथ ही साथ भारतीय पासपोर्ट होना भी जरूरी है। 
  2. आवेदन कर्ता की जन्म की तिथि 1 जनवरी 1988 या उसके बाद की होनी चाहिए। 
  3. आवेदन कर्ता को भारतीय रंगमंच कला संस्था भारत से ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट होना जरूरी है। 
  4. इस समय आवेदक को स्कॉलरशिप दी जा रही हो उस समय वह किसी अन्य का सरकारी स्कॉलरशिप या पुरस्कार का कोई फायदा ना ले रहा हो। 

स्कॉलरशिप द्वारा धनराशि लाभ 

स्कॉलरशिप प्रोग्राम के द्वारा प्रतिमाह ₹15000 की आर्थिक सहायता जो कि 1 वर्ष के लिए होगी प्रदान की जाएगी। 

2. इंटरनेशनल टैलेंट स्कॉलरशिप 

वेंकूवर फिल्म स्कूल मनोरंजन कला शिक्षा के लिए कनाडा के मुख्य संस्थान में पढ़ने के लिए 10 फुल ट्यूशन स्कॉलरशिप और 20 हाफ विशन स्कॉलरशिप के लिए पूरे दुनिया से चुनिंदा क्षेत्रों में प्रतिभाशाली छात्रों के लिए 2023  इंटरनेशनल टैलेंट स्कॉलरशिप का अवसर दे रही है। 

यह स्कॉलरशिप निम्न चार देशों में बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को दी जाएगी। 

  • भारत
  • मेनलैंड चीन 
  • यूरोप/ऑस्ट्रेलिया/स्वतंत्र राज्यों का राष्ट्रमंडल (सीआईएस)
  • एशिया-प्रशांत/दक्षिणपूर्व एशिया

स्कॉलरशिप का विवरण 

नीचे दी गई सूची में हर एक प्रोग्राम के लिए क्षेत्र में स्कॉलरशिप दी जाएगी 

  •  फुल-ट्यूशन  स्कॉलरशिप (100%)
  •  हाफ-ट्यूशन स्कॉलरशिप (50%)

प्रस्तावित कार्यक्रम – फिल्म और थिएटर स्कॉलरशिप 2023

कार्यक्रम  समय अवधि 
3डी एनिमेशन और विजुअल इफेक्ट्स  12 महीने 
film production  12 महीने 
गेम्स, वेब और मोबाइल के लिए प्रोग्रामिंग 12 महीने 
Game Design  12 महीने 
Digital Design  12 महीने 
विज़ुअल मीडिया के लिए साउंड डिज़ाइन 12 महीने 
वर्चुअल रियलिटी (वीआर)/ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर) डिज़ाइन एंड डेवलपमेंट 8  महीने 
फ़िल्म एवं टेलीविज़न के लिए मेकअप डिज़ाइन 12 महीने 
फिल्म, टेलीविजन और गेम्स के लिए लेखन  12 महीने 




पात्रता और जरूरी डॉक्युमेंट्स 

  1. आवेदन कर्ता की आयु 19 वर्ष होनी चाहिए या फिर हाई स्कूल से लेकर  ग्रेजुएट तक होना चाहिए । 
  2. आवेदन करता को अपने आवेदन के साथ जरूरी डॉक्यूमेंट देने होते हैं जैसे सरकार द्वारा दिया गया फोटो आईडी इसमें नाम और जन्मतिथि दिखाई गई हो अगर अंग्रेजी भाषा मूल भाषा ना हो तो अंग्रेजी आनी चाहिए ऐसा प्रमाण पत्र देना होगा। 
  3. किसी इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल या किसी मान्यता प्राप्त अंग्रेजी माध्यम उत्तर माध्यमिक संस्था के प्रतिलेख होना चाहिए जो कि मूल भाषा में हो सकते हैं। 
  4. बीते 5 वर्षों के दौरान भाग लेने वाले किसी भी संस्था से प्रति लेख यह मूल भाषा में हो सकती है। 

3. एफ टी आई आई स्कॉलरशिप्स 

एफटीआईआई पुणे फिल्म एंड टेलिविजन के जगत में तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स के साथ-साथ , 1 वर्षीय प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम में योग्य विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप देगी। 

प्रवेश प्रक्रिया के समय प्रदर्शन के हिसाब से वार्षिक परीक्षा के परिणाम जिसमें थ्योरी, प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट आते हैं।  यह स्कॉलरशिप शैक्षिक वर्ष की शुरुआत में दिए जाते हैं। 

पुरस्कार 

  1. प्रवेश परीक्षा में मेरिट के बेस पर- हर एक फिल्म विंग पाठ्यक्रम में पहला स्थान हासिल करने वाले छात्र को 12500/- की राशि दी जाएगी 
  2. पहले सेमेस्टर में मेरिट बेस पर जीपीएस में मिले क्रेडिट के आधार पर संपादन वॉइस रिकॉर्डिंग और वॉइस डिजाइन, कला निर्देशन और उत्पादन का डिजाइन साथ ही साथ स्टोरी राइटिंग जैसे मॉड्यूल  के प्रदर्शन के लिए आपको निम्न पुरस्कार दिए जाएंगे।

प्रथम स्थान: 24,000 रुपए

दूसरा स्थान: 21,500 रुपए

तीसरा स्थान: 19,000 रुपए 

  1. acting topper 

एक्टिंग में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र को 24000/- रुपए दिए जाएंगे। 

  1. स्टोरी राइटिंग में टॉपर 

स्टोरी राइटिंग में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र को 24000/- रुपए दिए जाएंगे। 




4. इंटरनेशनल अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप प्रोग्राम

सिडनी में जेएमसी एकेडमी अपने इंटरनेशनल अंडर ग्रैजुएट स्कॉलरशिप प्रोग्राम के अंतर्गत फिल्म और टेलीविजन स्कॉलरशिप देती है।  इस स्कॉलरशिप में हिस्सा लेने वालों को बैचलर ऑफ क्रिएटिव होना होता है और कार्यक्रम में खुद को नामांकित कराना पड़ता है। 

यह स्कॉलरशिप अध्ययन करने के 3 महीने में दे दी जाती है।  पहले 3 महीने में $3000 की राशि से शुरू होती है। स्कॉलरशिप छात्र को हर 3 महीने बाद उसकी जरूरत को पूरा करने के लिए दी जाती है। 

आवश्यक कार्य 

छात्र को जेएमसी एकेडमी के छात्र जीवन और गतिविधियों के काफी सारे पहलुओं को दिखाते हुए हर 3 महीने में 2 मिनट के अच्छी क्वालिटी वाली वीडियो बनाने की जरूरत होती है।  “अंतरराष्ट्रीय सेवा टीम”  वीडियो बनाने के समय सही सही मार्गदर्शन करती है । 

Also Read: PM Vishwakarma Yojana Loan 2023 : मात्र 5% पर भारी सब्सिडी के साथ ₹3,00,000 तक का लोन पाए, पूरी जानकारी देखे

स्कॉलरशिप आने के लिए छात्र को दो बातों को पूरा करना होगा 

  1. हर 3 महीने में सभी इकाइयों को उसे सफलतापूर्वक पास  करना होगा। 
  2. ऐसी वीडियो बनानी होगी जो कि दिए गए विवरण से पूरी तरह से मेल खाती हो।  इन वीडियो को स्कॉलरशिप पाने के लिए जरूरी मापदंडों के अनुसार होना आवश्यक है। 

5. अंबा डालमिया स्कॉलरशिप 

अंबा डालमिया स्कॉलरशिप प्रोग्राम फ्रांस में उच्च शिक्षा पाने के लिए इच्छुक भारतीय महिला छात्राओं के लिए बनाया गया है।  यह स्कॉलरशिप खासतौर से संगीत, खेल, कला, थियेटर ,मूर्तिकला, सिनेमा, बेले, पेंटिंग, ओपेरा, फोटोग्राफी, उनो लॉजी और पाककला अध्ययन के क्षेत्र में स्कॉलरशिप देता है। 

जरूरी पात्रता 

  1. आवेदक को भारत का नागरिक होना जरूरी है। 
  2. आवेदन कर्ता की आयु 18 वर्ष या उससे ज्यादा होनी चाहिए। 
  3. आवेदक को एक महिला हो और  प्रोफेशनल होना जरूरी है।  जिसका एक अच्छा शैक्षिक ट्रैक रिकॉर्ड हो या किसी भारतीय संस्था में वह ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। 
  4. आवेदन करता को फ्रांस में किसी उच्च शिक्षा संस्था के लिए अप्लाई करना होगा या एडमिशन पाना होगा। 
  5. फ्रेंच भाषा की नॉलेज हो तो अच्छा है वैसे यह पात्रता में सम्मिलित नहीं है। 




पुरस्कार 

  1. फ्रांस में रहने के लिए खर्चों को कवर करने के लिए आपको मंथली सहायता राशि दी जाएगी। 
  2. वीजा के लिए अध्ययन हेतु शुल्क माफ होगा। 

FAQs – फिल्म और थिएटर स्कॉलरशिप 2023

  1. फिल्म और  थिएटर में कम अनुभव वाले छात्रों को भी फिल्म और थिएटर में छात्रवृत्ति दी जाती है? 

बहुत सी स्कॉलरशिप छात्रों को उनकी शैक्षिक योग्यता और कलात्मकता के अनुसार दी जाती है। इनमें से कुछ छात्रवृत्ति फिल्म और थिएटर क्षेत्र में जो शुरुआत कर रहे होते हैं उन छात्रों के लिए होती है और इसमें सिर्फ कुछ स्कॉलरशिप अनुभवी छात्रों के लिए होती है। 

  1. फिल्म और थिएटर छात्रवृत्ति के लिए आयु सीमा क्या होनी चाहिए? 

छात्रवृत्ति के लिए आयु सीमा अलग-अलग है छात्रवृत्ति में पात्रता के अनुसार ज्यादा आयु सीमा हो सकती है जबकि बाकी में आयु सीमा को बता दिया जाता है। 

  1. फिल्म और थिएटर छात्रवृत्ति के अंतर्गत आवेदन कैसे किया जा सकता है? 

आवेदन करने के लिए आवेदकों को आवेदन पत्र भरना होगा अपना व्यक्तिगत विवरण प्रति लेख और अनुशंसा पत्र साथ ही साथ पोर्टफोलियो ऑडिशन देना होता है हर एक स्कॉलरशिप के लिए कुछ खास आवेदन आवश्यकताएं मांगी जा सकती है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here