Kotak Kanya Scholarship 2023 : 12वीं के बाद मिलेगा 1.50 लाख तक का स्कॉलरशिप, इस तरह से करे आवेदन

Last Updated on September 12, 2023 by Raj

Kotak Kanya Scholarship 2023 :- देश की बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए भारत सरकार कई सारी योजनाएं और स्कॉलरशिप योजनाएं लगी रहती है। अब कोटक बैंक ने भी अपने देश की बेटियों के बेहतर भविष्य और शिक्षा स्तर पर ध्यान में रखते हुए Kotak Kanya scholarship 2023 का शुभारंभ किया है। कोटक के तरफ से शुरू किए गए इस लाभकारी स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत करीब 10 लाख रुपए तक का योगदान बेटियों के पढ़ाई के लिए प्रदान किया जाता है। 




अगर आप इस योजना के अंतर्गत अपने बेटी को लाभ दिलवाना चाहते हो और चाहते हो कि उसकी बेहतर शिक्षा हो सके तो ऐसे में आपको हमारा आज का यह महत्वपूर्ण लेख शुरू से लेकर अंतिम तक पढ़ना चाहिए, क्योंकि इस लेख में हम आपको कोटक कन्या स्कॉलरशिप 2023 के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान तो करेंगे ही साथ ही साथ आपको इसमें आवेदन करने की प्रोसेस के बारे में भी बताएंगे।

WhatsApp Group  Join Now
Telegram Group Join Now

Kotak Kanya Scholarship 2023 : Highlight

आर्टिकल का नाम  कोटक कन्या स्कॉलरशिप 2023
स्कॉलरशिप देने वाली संस्था महिंद्रा कोटक बैंक
स्कॉलरशिप की लॉन्चिंग डेट 12 जुलाई 2023 
स्कॉलरशिप में आवेदन देने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2023
स्कॉलरशिप किसके लिए है 10वीं और 12वीं पास कर चुके छात्र जो आगे की हायर डिग्री को हासिल करना चाहते हैं
स्कॉलरशिप की राशि 6 लाख रुपए
स्कॉलरशिप में आवेदन का प्रोसेस सिर्फ ऑनलाइन
स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट यहां पर क्लिक करें




कोटक कन्या स्कॉलरशिप 2023 के बारे में जानकारी

कोटक एजुकेशन फाउंडेशन की तरफ से कोटक कन्या स्कॉलरशिप 2023 का शुभारंभ किया गया है। कोटक बैंक की तरफ से इस लावकारी स्कीम को 22 जुलाई 2023 को लांच किया गया था। कोटक कन्या स्कॉलरशिप के आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक ऐसी छात्राओं ने 12वीं पास कर लिया है और अब वह हायर डिग्री हासिल करना चाहती हैं जैसे कि एमबीबीएस, इंजीनियरिंग, बी टेक और भी टेक्निकल हायर एजुकेशन जिनकी फीस काफी ज्यादा होती है।

ऐसी डिग्री की पढ़ाई करने के लिए कोटा सभी एलिजिबल छात्राओं को ₹600000 स्कॉलरशिप के रूप में  प्रदान करेगा और यह स्कॉलरशिप प्रतिवर्ष 1.5 लाख रुपए के हिसाब से आपको प्रदान की जाती रहेगी। अगर आपने 30 सितंबर 2023 से पहले अपना कोटक कन्या स्कॉलरशिप 2023 में ऑनलाइन आवेदन नहीं किया तो यह मौका आपके हाथ से छूट जाएगा इसीलिए आप इसमें आवेदन समय रहते जरूर करें। चलिए अब हम इस योजना के बारे में और भी विस्तार पूर्वक से जान लेते हैं।




कोटक कन्या स्कॉलरशिप 2023 के बारे में एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  • अगर आपने 12वीं में किसी भी स्ट्रीम में 85% अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा को क्लियर किया है, तो आप इसके लिए आवेदन दे सकते हैं।
  • छात्रा मूल रूप से भारतीय निवासी होनी चाहिए।
  • छात्रा पहले से किसी भी स्कॉलरशिप योजना के लाभार्थी ना हो।
  • छात्रा गरीब या फिर गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली उम्मीदवार होनी चाहिए।
  • छात्रा की उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आप मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा होनी चाहिए।

कोटक कन्या स्कॉलरशिप के लिए डॉक्यूमेंट

योजना में आवेदन करने के दौरान आपसे कुछ डॉक्यूमेंट मांगे जा सकते हैं, जिसकी जानकारी नीचे निम्नलिखित है।

  • पिछली योग्यता परीक्षा (कक्षा 12) की मार्कशीट
  • माता-पिता/अभिभावक का आय प्रमाण
  • वित्त वर्ष 2022-23 के लिए माता-पिता का आईटीआर (यदि उपलब्ध हो)
  • शुल्क संरचना (शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए)
  • कॉलेज से प्रामाणिक छात्र प्रमाण पत्र 
  • कॉलेज सीट आवंटन दस्तावेज़
  • कॉलेज प्रवेश परीक्षा स्कोर कार्ड




  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • एक पासपोर्ट साइज फोटो
  • विकलांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र (एकल माता-पिता/अनाथ उम्मीदवारों के लिए)

Also Read :- 

कोटक कन्या स्कॉलरशिप 2023 में आवेदन कैसे करें?

कोटक कन्या स्कॉलरशिप 2023 में आवेदन करने के लिए आपको कोटक एजुकेशन फाउंडेशन के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और उसके बाद वहां से इसका आवेदन करना होगा। चलिए अब इस प्रोसेस को और विस्तार पूर्वक से समझ लेते हैं। 




  • कोटक कन्या स्कॉलरशिप 2023 के आवेदन हेतु आपको कोटक एजुकेशन फाउंडेशन के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और इसके होम पेज को ओपन कर लेना है।

kotak kanya scholarship

  • कोटक एजुकेशन फाउंडेशन के आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको यहां पर कोटक कन्या स्कॉलरशिप 2023 का बैनर दिखाई देगा और आपको यहां पर अप्लाई नाउ नामक एक ऑप्शन दिखाई देगा और आप इस वाले ऑप्शन के ऊपर क्लिक कर दीजिए।

apply now

  • इतना करते ही आपको एक नए पेज पर भेज दिया जाएगा और यहां पर आपको स्कॉलरशिप के बारे में सभी जरूरी जानकारी दिखाई देगी और आप इस जानकारी को ध्यान से जरूर पढ़ें। 
  • स्कॉलरशिप के बारे में पूरी कंप्लीट जानकारी पढ़ने के बाद आपको सबसे नीचे जाना है और आपको वहां पर अब अप्लाई नाउ का एक और ऑप्शन दिखाई देगा और आप इस वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दीजिए।

apply now

  • इतना करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म आएगा और आपको आवेदन फॉर्म को सबसे पहले शुरू से लेकर अंतिम तक ध्यान से पढ़ लेना है।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी जा रही जानकारी को एक-एक करके ध्यान से भरना है।
  • आवेदन फॉर्म में जानकारी को भरने के बाद अब आपको आगे यहां पर मांगे जा रहे सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर देना है।




  • अब अंतिम प्रोसेस में आप अपने कोटक कन्या स्कॉलरशिप 2023 के आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दीजिए। सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका आवेदन सबमिट हो जाता है और आपका इस प्रकार से कोटक कन्या स्कॉलरशिप 2023 में आवेदन पूरा हो जाता है।

निष्कर्ष 

हमने यहां पर अपने इस महत्वपूर्ण लेख के माध्यम से जो छात्राएं हायर डिग्री हासिल करना चाहती हैं परंतु उनके पास पैसों की कमी है, ऐसे में Kotak Kanya scholarship 2023 के बारे में विस्तार पूर्वक से जानकारी प्रदान की है।

अगर आपको जानकारी उपयोगी लगी हो और आपके लिए जरा सा भी सहायक साबित हुई हो तो आप इसे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें एवं किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी के लिए नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स का इस्तेमाल करना ना भूले।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here