Kisan Rin Portal 2023: अब KCC लोन सब्सिडी मिलना और भी आसान, किसान ऋण पोर्टल लांच, मिलेंगे ये बड़े फायदे

Kisan Rin Portal 2023: हमारे देश भर के किसानों को केंद्र सरकार के द्वारा एक बहुत ही अच्छा तोहफा दिया जा रहा है। अब किसानों के लिए ऋण लेना आसान हो जाएगा क्योंकि अब वह लोन किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ले सकते हैं। क्योंकि हमारे देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 19 सितम्बर 2023 को किसानों के लिए Kisan Rin Portal 2023 का उद्घाटन किया है। इस पोर्टल की सहायता से अब किसान बड़ी ही आसानी के साथ सब्सिडी वाला ऋण प्राप्त कर सकते हैं। किसान क्रेडिट कार्ड धारक सब्सिडी वाले लोन का लाभ Kisan Rin Portal 2023 के द्वारा उठा सकते हैं।

WhatsApp Group  Join Now
WhatsApp Channel  Click here to Follow 

आज हम आपको इस आर्टिकल की सहायता से किसान ऋण पोर्टल और किसान क्रेडिट कार्ड योजना से जुड़ी सभी जानकारी को साझा करेंगे। पूरी जानकारी को प्राप्त करने के लिए हमारे इस आर्टिकल के साथ अंत तक जुड़े रहें।




Kisan Rin Portal 2023 : Highlight

आर्टिकल का नाम  Kisan Rin Portal 2023
पोर्टल का नाम  Kisan Rin Portal
शुरू करने की दिनांक  19 सितम्बर 2023 
योजना का नाम  Kisan Credit Card Yojana
लाभार्थी  देश के किसान 
आवेदन प्रक्रिया  ऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइट  यहां क्लिक करें  

Kisan Rin Portal 2023

किसान ऋण पोर्टल 2023 के बारे में जानकारी 

किसान ऋण पोर्टल को कई सरकारी विभागों के सहयोग से विकसित किया गया है। सरकार का उद्देश्य किसान ऋण पोर्टल (केआरपी), किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के तहत किसानों की क्रेडिट सेवाओं तक पहुंच में क्रांतिकारी बदलाव लाने की एक तैयारी है। यह एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जो किसान डेटा, ऋण संवितरण विशिष्टताओं, ब्याज छूट और कुशल कृषि ऋण का एक व्यापक दृश्य प्रदान करता है।




घर-घर किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) अभियान पूरे भारत में प्रत्येक किसान तक किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना का लाभ पहुंचाने का एक महत्वाकांक्षी अभियान है। इस अभियान का उद्देश्य वित्तीय इन्क्लूशन प्राप्त करना है, यह सुनिश्चित करना कि प्रत्येक किसान को ऋण सुविधाओं तक बिना किसी परेशानी के पहुंच हो।

किसान ऋण पोर्टल 2023 का उद्देश्य 

सरकार के द्वारा Kisan Rin Portal 2023 को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश भर के किसान भाईयों को आसानी के साथ सब्सिडी वाला लोन प्राप्त करवाना है। किसान इस पोर्टल की सहायता से घर बैठे-बैठे ही लोन आवंटन, ब्याज छूट के दावों और योजना उपयोग की पूरी जानकारी को हासिल कर सकते हैं। सरकार का उद्देश्य है कि अब किसानों को लोन के लिए बैंक तक न जाना पड़े क्योंकि अब इस पोर्टल की सहायता से बैंक खुद किसनों के घर तक लोन पहुंचाएगी।

किसान ऋण पोर्टल 2023 पर मिलने वाली सुविधाएं

  1. Kisan Rin Portal (KRP)

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह डिजिटल प्लेटफॉर्म किसान डेटा, ऋण संवितरण विशिष्टताओं, ब्याज छूट के दावों और योजना उपयोग की प्रगति का एक व्यापक दृश्य प्रदान करता है, जो अधिक केंद्रित और कुशल कृषि ऋण के लिए बैंकों के साथ सहज एकीकरण को बढ़ावा देता है।

  1. Ghar-Ghar KCC Abhiyaan

यह आयोजन “घर-घर केसीसी अभियान” भारत भर के प्रत्येक किसान तक किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना का लाभ पहुंचाने का एक बहुत ही अच्छा उपाय है। इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना कि प्रत्येक किसान को अपनी कृषि गतिविधियों को संचालित करने वाली ऋण सुविधाओं तक पहुंच आसानी से हो सके। यह अभियान गैर-केसीसी खाताधारक पीएम किसान लाभार्थियों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मार्च 2023 तक चालू केसीसी खातों की कुल संख्या 7.35 करोड़ थी, जिनकी कुल स्वीकृत सीमा 8.85 लाख करोड़ रुपए थी।

केसीसी घर-घर अभियान के लिए, नाबार्ड को काम करने लिए प्राइमेरी संस्थान के रूप में स्थान दिया गया है, जिसे इस योजना के दौरान सभी कामों पर निगरानी रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  1. Weather Information Network Data Systems (WINDS) Manual

किसानों को अधिक से अधिक फायदा देने के लिए इस सिस्टम को लांच किया गया है। इस पोर्टल का उद्देश्य मौसम की जानकारी को बताना है। इससे किसान मौसम के खराब होने का जायज ले सकते हैं। इसकी मदद से किसान मौसम के खराब होने का पता आसानी के साथ लगा लेंगे और सही समय पर अपनी फसलों को खराब होने से बचा सकते हैं।

किसान क्रेडिट कार्ड क्या है

भारत सरकार द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत किसानों को कम लागत पर ऋण मिल सके इसके लिए की गई है। इस योजना के तहत किसानों को कृषि उपकरण खरीदने, खेती या अन्य कृषि संबंधी व्यावसायिक गतिविधियों में सहायता मिलती है। योजना के अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड धारकों को एक निश्चित क्रेडिट सीमा प्रदान की जाएगी, जिसका उपयोग खेती से संबंधित विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जा सकता है।

किसान क्रेडिट कार्ड योजना भारत सरकार की एक योजना है जिसके तहत किसानों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान की जाती है। यह योजना वाणिज्यिक बैंकों, लघु वित्त बैंकों और सहकारी संस्थानों द्वारा चलाई जाती है। इस योजना के तहत, किसानों को फसल कटाई के बाद के अभ्यासों और अन्य कृषि संबंधी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

किसान ऋण पोर्टल 2023 से होने वाले लाभ 

  • इस पोर्टल से देश के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड की सहायता से आसानी के साथ सब्सिडी वाले ऋण तक पहुँच मिलेगी।
  • इस योजना में किसानों को ऋण की राशि लेने के लिए बैंक तक जानें की आवश्यकता नहीं होगी, लोन की रकम बैंक के द्वारा स्वयं ही पहुंचा दी जाएगी।
  • किसान अपने घर बैठे ही ऑनलाइन लोन के बारे में सारी जानकारी को हासिल कर सकते है।

किसान ऋण पोर्टल 2023 में उपयोग आने वाले आवश्यक दस्तावेज 

  • खेत का नक्शा
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र




  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • किसान की जमीन का मालिकाना प्रमाण पत्र

सम्बंधित पोस्ट: सरकार दे रही है 5 लाख रूपये तक का फ्री लोन सबसे कम ब्याज दर 0.05% पर, यहाँ से करे जल्दी अप्लाई

किसान ऋण पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • Kisan Rin Portal 2023 पर लॉगिन करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।

Kisan Rin Portal 2023

  • अब आपके सामने इस योजना का होम पेज ओपन हो जाएगा।
  • अन इस होम पेज पर आपको user के विकल्प पर क्लिक करना होगा।




  • यूजर के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने Login का ऑप्शन आएगा। अब आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

enter details

  • अब आपके सामने इसका लॉगिन पेज ओपन हो जाएगा।
  • अब यहां आपको इसके द्वारा पूछा गया अपना फोन नंबर और पासवर्ड डालना होगा।
  • इस तरह आप इस पोटल पर लॉगिन कर सकते हैं।

निष्कर्ष

हमारे इस लेख का उद्देश्य आपको Kisan Rin Portal 2023 के बारे में सारी जानकारी पहुंचाना हैं। इस पोर्टल को शुरू कर दिया गया हैं। अब आप इस पोर्टल से और अधिक जानकारी को हासिल कर सकते हैं और अपने लिए सब्सिडी वाला लोन प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो इसे अधिक से अधिक शेयर करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here